बलिया के फेफना विधानसभा क्षेत्र के अजोरपुर में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से राकेश यादव की मौत की घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
हादसे में दुर्गेश यादव भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायल दुर्गेश यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके बेहतर इलाज के संबंध में भी बातचीत की।
विधायक ने राकेश यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ खड़े हैं।
संग्राम सिंह यादव ने ईश्वर से दिवंगत राकेश यादव की आत्मा की शांति और घायल दुर्गेश यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
#ballia #phephna