
नवगछिया में दारोगा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पत्नी और ससुर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज!
भागलपुर। नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में दारोगा योगेश कुमार साह का शव मिलने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक के पिता रामकृष्ण साह के आवेदन पर पुलिस ने पत्नी गुड़िया कुमारी और ससुर बमबम राय के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही पत्नी द्वारा कथित रूप से मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। परिजनों ने बेटे की मौत के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
वहीं, नवगछिया थानाध्यक्ष अरविंद राय के अनुसार, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
अब सवाल यह है कि दारोगा योगेश कुमार साह की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश? इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल, प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
#नवगछिया #भागलपुर #दारोगा_योगेश_साह #संदिग्ध_मौत #हत्या_का_मामला #BiharNews #BhagalpurNews #NaugachiaNews #PoliceNews #BreakingNews
Amarpur, Banka | Oct 31, 2026