आरोपी सामान्य कॉल की बजाय इंस्टाग्राम कॉल और सीक्रेट चैट का इस्तेमाल कर अपने साथियों से संपर्क करता था। पुलिस ने गिरोह के सभी प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर बीहड़ों में जमीन के नीचे तथा पत्थरों के बीच छिपाया गया करीब 300 ग्राम सोना, साढ़े 14 किलो चांदी और चोरी की रकम से खरीदी गई कार बरामद की है। पुलिस इसे वर्ष की सबसे बड़ी रिकवरी मान रही है, जिसमें चोरी गया लगभग 95 प्रतिशत माल वापस हासिल कर लिया गया है।