⚔️ सवाई माधोपुर में बेखौफ बदमाश: घर में अकेली वृद्धा पर हमला, डेढ़ किलो चांदी का कड़ा लेकर फरार!
घटना स्थल: ग्राम शेरपुर (थाना कुंडेरा, सवाई माधोपुर)
पीड़िता: मथुरा देवी (75 वर्ष) पत्नी स्व. गोपाल माली
सवाई माधोपुर के शेरपुर गांव में बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला है। घर पर अकेली बुजुर्ग महिला मथुरा देवी के मुंह में कपड़ा ठूंसा और पैरों पर धारदार हथियार से हमला कर 1.5 किलो का चांदी का कड़ा लूटकर फरार हो गए।
मासूम पोते के स्कूल से लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंडेरा थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#SawaiMadhopur #Sherpur #Kundera #RajasthanPolice #jagattaknews