झालावाड़ के एसआरजी-जनाना अस्पताल में गंभीर हालत में पहुंची 17 वर्षीय किशोरी के इलाज में देरी को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों के अनुसार, वे करीब डेढ़ घंटे तक मरीज को लेकर एसआरजी और जनाना अस्पताल के बीच भटकते रहे। इलाज शुरू नहीं होने पर गुस्साए परिजन मरीज को ट्रॉली में लेकर अस्पताल के बाहर हाईवे पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
#Jhalawar #Jhalrapatan #SRGHospital #HospitalNews #RajasthanNews