पंचकूला जिला के सभी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन में पंचकूला जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 17 अगस्त 2026, सोमवार को अवकाश रहेगा।
महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संबोधित करते हुए पंचकूला जिले के सभी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश की घोषणा की थी।
इस घोषणा के अनुपालन में जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, पंचकूला द्वारा आदेश जारी कर जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को 17 अगस्त को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों तक इसकी सूचना तत्काल पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Medi