गंडक बराज पर बढ़ा नदी का दबाव, 4.40 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज…
गंडक बराज वाल्मीकिनगर पर रविवार, 27 सितंबर को नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर 1 बजे बराज के अपस्ट्रीम से 4,40,750 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। वहीं बराज के डाउनस्ट्रीम में भी 4,40,750 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। बराज के अपस्ट्रीम का जलस्तर 363.00 फीट और डाउनस्ट्रीम का जलस्तर 361.30 फीट दर्ज किया गया। इस दौरान ईएमसी और एमडब्ल्यूसी का डिस्चार्ज शून्य रहा। नेपाल के देवघाट में दोपहर 12:25 बजे जलस्तर 11.90 मीटर दर्ज किया गया। यहां संबंधित गणना के अनुसार लगभग 6,72,000 क्यूसेक डिस्चार्ज बताया गया है और पानी का रुझान बढ़ने की स्थिति में है। इससे आने वाले समय में गंडक नदी के जलस्तर और डिस्चार्ज में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है।
#champaran24news