अयोध्या: 8 अगस्त को शेखपुर जाफर में मनाया जाएगा चहेल्लुम का पर्व, 9 अगस्त को लगेगा मेला
अयोध्या जनपद के विकासखंड सोहावल अंतर्गत शेखपुर जाफर गांव में 8 अगस्त को चहेल्लुम का पर्व श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें आग का मातम और जंजीर का मातम किया जाएगा।
इसके अगले दिन 9 अगस्त को शेखपुर जाफर में मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
यह जानकारी शेखपुर जाफर निवासी मुहम्मद मुस्तकीम तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद शाबिर द्वारा दी गई है।
#viralpost #PostViral #festivals #videoviral #muslim #ayodhya #Sohawal Awadh News24