#फेफना पुलिस ने CEIR की मदद से 45 हजार के 02 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए
#पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना फेफना पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 02 अदद गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया।
#अलग-अलग स्थानों पर खोए/गुम हुए मोबाइलों की शिकायत आवेदकों द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। थाना फेफना पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर रजिस्टर कर सर्विलांस सेल बलिया व थाना साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से लगातार खोज की जा रही थी।
#इसी क्रम में आज दिनांक 17.07.2026 को थाना क्षेत्र से कुल 02 अदद मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 45,000 रुपये है, बरामद किए गए। विधिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों मोबाइल उनके स्वामियों को नियमानुसार सौंप दिए गए।
#मोबाइल पाकर स्वामियों ने फेफना पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।