Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

योग करने से शरीर मे हैप्पी हारमोन का सत्राओ बढ़ता है - डॉ अनिल अग्रवाल यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुप्रसिद्ध सर्जन व अग्रवाल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का भी सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव, चिंता और कई प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने बताया कि योग शब्द संस्कृत की “युज” धातु से बना है, जिसका अर्थ होता है जोड़ना। योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि शरीर में कई ऐसे हार्मोन होते हैं जो तनाव और चिंता को बढ़ाते हैं। योग के माध्यम से इन हार्मोनों को नियंत्रित किया जा सकता है। डोपामीन, सेरोटोनिन और एंडोर्फिन जैसे हार्मोन शरीर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं और व्यक्ति को खुशी का अनुभव कराते हैं। योग करने से नींद अच्छी आती है और अवसाद जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि योग करने से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। उन्होंने कहा कि कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि नियमित योग करने वाले लोगों में तनाव कम रहता है और उनकी कार्यक्षमता बढ़ जाती है। योग एक ऐसी प्रक्रिया है जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को भी शांत रखती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए योग जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में योग को अपनाए तो वह स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकता है। डॉ अनिल अग्रवाल ने बताया कि इंटरनेट जनरल ऑफ योगा में प्रकाशित एक लेख में यह प्रमाणित हो चुका है कि जो विद्यार्थी परीक्षा के दिनों में योग ज्यादा करते हैं उनको परीक्षा के दौरान ज्यादा याद आ जाता है और परीक्षा का डर खत्म हो जाता है यह तो सभी को मालूम है कि योग करने से शरीर बहुत स्वस्थ होता है लेकिन योग द्वारा सारा देश और संसार भी एक हो सकता है।

Radaur, Yamuna Nagar | Jun 20, 2026