बाँदा में नव चयनित प्राविधिक सहायकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र 📜🌾
आज महर्षि वाल्मीकि सभागार, कलेक्ट्रेट बाँदा में कृषि विभाग, जनपद बाँदा द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा कृषि सेवा के अंतर्गत चयनित नव चयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘सी’ के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री रामकेश निषाद जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासु जी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डिप्टी डायरेक्टर कृषि सहित चयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🌾💐
#बांदा #नियुक्ति_पत्र #कृषि_विभाग #उत्तर_प्रदेश #रोजगार
Banda, Banda | Aug 25, 2026