गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड में निर्माणाधीन नए अस्पताल से 48 पीस कॉपर ऑक्सीजन पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
#GoddaNews #Pathargama #GoddaPolice #TheftCase #HospitalTheft #CopperPipeTheft #CrimeNews #JharkhandNews #PoliceAction #GoddaBreakingNews #JBNewsNetwork #JharkhandBreakingNews
तीनों आरोपी गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के रामनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने चोरी के पाइप भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर और परसपानी स्थित कपड़े की दुकान में चोरी की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस और डकैती के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
Godda, Godda | Nov 6, 2026