
बेटे ने मां को बुला लिया या था नियति का खेल? उसी जगह हुई मां की मौत, जहां कुछ माह पहले बेटे ने तोड़ा था दम
गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया।
शीतल-दिग्घी मार्ग पर रविवार देर रात स्कूल के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय मौलाना एनुल की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
मृतक के परिजनों के अनुसार, एनुल अपने पुराने घर से साइकिल लेकर सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर एनुल की मौत हुई, उसी स्थान पर कुछ माह पहले उनके बेटे की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी।
एक ही परिवार के दो सदस्यों की कुछ ही महीनों के अंतराल में एक ही जगह सड़क हादसे में मौत ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और ग्रामीणों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह महज संयोग था या नियति का कोई अजीब खेल?
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। बाइक चालक की भूमिका और घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
एक ही जगह, एक ही परिवार के दो लोग और सड़क हादसे में मौत... क्या इसे सिर्फ संयोग कहा जाए?
#गोड्डा #महागामा #सड़कहादसा #दुर्घटना #मौत #संयोगयानियति #झारखंड #SanthalParganaKhabar