Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

श्री रिची पाण्डेय, जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक थाम से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक आहुत की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती , वन प्रमंडल अधिकारी , डॉ अमिता राज ,निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण, एवं जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोकथाम से संबंधित टास्क फोर्स के अन्य सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा बैठक में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोकथाम से संबंधित टास्क फोर्स के उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में लखनदेई नदी से संबंधित अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में नगर आयुक्त, डुमरा सीओ और अनुमंडल पदाधिकारी सदर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे। साथ ही गंगा नदी के प्रदूषित करने वाली सीतामढ़ी से होकर बहने वाली सहायक नदियों यथा:– बागमती नदी एवं लखनदेई नदी की धारा को अवरोध रहित एवं प्रदूषण मुक्त रखते हुए सतत् प्रवाहमान बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश सभी सदस्यों को दिया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में बायो मेडिकल वेस्ट (चिकित्सीय अपशिष्ट) प्रबंधन को लेकर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब एवं ऐसी अन्य संस्थाएं क्लिनिक बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत अनुबंध नहीं कराते हैं, उनके लाइसेंस तत्काल रद्द किए जाएं। जिलाधिकारी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को इस बाबत पूरी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहभागिता से अधिक से अधिक पौधारोपण कराने का निर्देश भी सभी सदस्यों को दिया गया। एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक-थाम से संबंधित टास्क फोर्स के सदस्यों को एकल उपयोग प्लास्टिक के रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान चलाने एवं पॉलीथीन कैरी बैग के थोक विक्रेताओं के यहाँ सघन छापेमारी कर सीतामढी जिला में एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोकथाम को सफल बनाने हेतु हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागों खासकर नगर निगम एवं विभिन्न नगर निकायों के पदाधिकारियों को इस आशय का सख्त निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी, द्वारा वायु प्रदुषण एवं ध्वनी प्रदुषण के विषयों पर भी चर्चा किया गया। अंत में पर्यावरण संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी संबंधित विभागों से किये गये कार्यों का ससमय प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। सभी नगर निकाय को निर्देश दिया गया कि प्लास्टिक, थर्मोकोल के साथ पान मसाला गुटखा को लेकर छापेमारी हर हाल में सुनिश्चित करें।

Sitamarhi, Bihar | Aug 11, 2026

MORE NEWS

रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर महिंदवारा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया गया।

इसके उपरांत माननीय विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से अवलोकन किया।

नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में भी यह भवन सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा अन्य आमजन उपस्थित रहे।

रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर महिंदवारा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया गया। इसके उपरांत माननीय विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से अवलोकन किया। नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में भी यह भवन सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा अन्य आमजन उपस्थित रहे।

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

चोरौत थानाः हत्याकांड का सफल उद्भेदन

दिनांक-09.08.2026 को चोरौत थाना क्षेत्र अन्तर्गत सपहा/बनटोलवा चौर स्थित धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस संबंध में चोरौत थाना काण्ड संख्या-150/26 दर्ज किया गया था।

काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक महिला को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला द्वारा झाड़-फूंक के बहाने यौन शोषण एवं धमकी से तंग आकर हत्या करने की बात बताई गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद किया गया है। बरामद सामग्रियों को विधिवत् जब्त कर उक्त महिला को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी :-

घटना में प्रयुक्त कैंची।

मृतक का मोबाइल फोन।

बिहार पुलिस

घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्ता :-

रंजीता कुमारी

चोरौत थानाः हत्याकांड का सफल उद्भेदन दिनांक-09.08.2026 को चोरौत थाना क्षेत्र अन्तर्गत सपहा/बनटोलवा चौर स्थित धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस संबंध में चोरौत थाना काण्ड संख्या-150/26 दर्ज किया गया था। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक महिला को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला द्वारा झाड़-फूंक के बहाने यौन शोषण एवं धमकी से तंग आकर हत्या करने की बात बताई गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद किया गया है। बरामद सामग्रियों को विधिवत् जब्त कर उक्त महिला को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :- घटना में प्रयुक्त कैंची। मृतक का मोबाइल फोन। बिहार पुलिस घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा। गिरफ्तार अभियुक्ता :- रंजीता कुमारी

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

सुरसंड। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:50 बजे प्रखंड कार्यालय, सुरसंड के प्रांगण में चंदन कुमार प्रखंड प्रमुख सुरसंड के द्वारा राष्ट्रीय ध्वाजारोहन किया जायेगा।

सुरसंड। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:50 बजे प्रखंड कार्यालय, सुरसंड के प्रांगण में चंदन कुमार प्रखंड प्रमुख सुरसंड के द्वारा राष्ट्रीय ध्वाजारोहन किया जायेगा।

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

श्री रिची पाण्डेय, जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक थाम से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक आहुत की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती , वन प्रमंडल अधिकारी , डॉ अमिता राज ,निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण, एवं जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोकथाम से संबंधित टास्क फोर्स के अन्य सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा बैठक में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोकथाम से संबंधित टास्क फोर्स के उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में लखनदेई नदी से संबंधित अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में नगर आयुक्त, डुमरा सीओ और अनुमंडल पदाधिकारी सदर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे। साथ ही गंगा नदी के प्रदूषित करने वाली सीतामढ़ी से होकर बहने वाली सहायक नदियों यथा:– बागमती नदी एवं लखनदेई नदी की धारा को अवरोध रहित एवं प्रदूषण मुक्त रखते हुए सतत् प्रवाहमान बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश सभी सदस्यों को दिया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में बायो मेडिकल वेस्ट (चिकित्सीय अपशिष्ट) प्रबंधन को लेकर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब एवं ऐसी अन्य संस्थाएं क्लिनिक बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत अनुबंध नहीं कराते हैं, उनके लाइसेंस तत्काल रद्द किए जाएं। जिलाधिकारी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को इस बाबत पूरी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहभागिता से अधिक से अधिक पौधारोपण कराने का निर्देश भी सभी सदस्यों को दिया गया। एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक-थाम से संबंधित टास्क फोर्स के सदस्यों को एकल उपयोग प्लास्टिक के रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान चलाने एवं पॉलीथीन कैरी बैग के थोक विक्रेताओं के यहाँ सघन छापेमारी कर सीतामढी जिला में एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोकथाम को सफल बनाने हेतु हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागों खासकर नगर निगम एवं विभिन्न नगर निकायों के पदाधिकारियों को इस आशय का सख्त निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी, द्वारा वायु प्रदुषण एवं ध्वनी प्रदुषण के विषयों पर भी चर्चा किया गया। अंत में पर्यावरण संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी संबंधित विभागों से किये गये कार्यों का ससमय प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। सभी नगर निकाय को निर्देश दिया गया कि प्लास्टिक, थर्मोकोल के साथ पान मसाला गुटखा को लेकर छापेमारी हर हाल में सुनिश्चित करें। - Sitamarhi News