
#बिसाऊ_को_जंक्शन_बनाने_की_मांग_डीआरएम_को_सौंपा_ज्ञापन
बिसाऊ। सोमवार को झुंझुनूं दौरे पर आए जयपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रवि जैन को रेल यात्री विकास संघ, बिसाऊ ने विभिन्न रेल सेवाओं के विस्तार एवं बिसाऊ को जंक्शन बनाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से बिसाऊ को झुंझुनूं से जोड़कर जंक्शन बनाने तथा यहां से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं में वृद्धि की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष ऋषि कुमार सोनी ने बताया कि बिसाऊ को लोहारू, पिलानी, मलसीसर नई रेल लाइन से जोड़कर झुंझुनूं के साथ जंक्शन के रूप में विकसित किया जाए तथा इसे अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाए।
इसके अलावा सुपरफास्ट एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, स्टेशन पर कोच इंडिकेटर लगाने, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, फुट ओवरब्रिज निर्माण, आरक्षण सुविधा शुरू करने तथा बुकिंग काउंटर सहित अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
संघ ने बताया कि ये मांगें लंबे समय से रेल यात्रियों की प्राथमिकता रही हैं। इनके पूरा होने से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
डीआरएम रवि जैन ने ज्ञापन प्राप्त कर सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा संबंधित प्रस्तावों को आवश्यक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाने की बात कही।
#बिसाऊ #Bissau #झुंझुनूं #Jhunjhunu #शेखावाटी #Shekhawati #ShekhawatiExpress #रेलवे_समाचार #IndianRailways
#RailNews #बिसाऊ_जंक्शन #BissauJunction #रेल_यात्री_विकास_संघ #DRMJaipur #अमृतभारतस्टेशनयोजना #RailwayDevelopment #TrainStopDemand #RailInfrastructure #RaviJain #RajasthanNews #LocalNews
#BreakingNews #PublicDemand #RailConnectivity #NewRailLine #ExpressTrainStop #SuperfastTrain
#RailPassengers #DevelopmentNews #ShekhawatiNews #ashoksoni