
19 से 25 सितंबर तक डीएवी इंटर कॉलेज में होगा हनुमंत चरित्र कथा का आयोजन
अलीगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान माह-1’ के अंतर्गत प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक श्री हनुमंत चरित्र कथा का भव्य आयोजन 19 सितंबर से 25 सितंबर तक डीएवी इंटर कॉलेज, नौरंगाबाद में किया जाएगा।
कथा के सफल एवं भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को श्री राम संस्कार ग्लोबल स्कूल में सभी हनुमंत सेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कथा आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं, सेवा कार्यों और अन्य तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। हनुमंत सेवकों ने कथा को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया कथा व्यास डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक के श्रीमुख से होने वाली हनुमंत चरित्र कथा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक, धार्मिक एवं प्रेरणादायी अवसर होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान माह-1’ के माध्यम से सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी हनुमंत सेवकों से आयोजन को सफल बनाने में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन भाजपा महानगर महामंत्री निखिल माहेश्वरी ने किया। बैठक में शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, योगेन्द्र पाल सिंह लालू, राधेलाल गुप्ता, श्योवीर सिंह, सुभाष लिटिल, आलोक याज्ञनिक, मानव महाजन, मनीष राय, कृष्णा गुप्ता, विजय विक्रम सिंह, राधेश्याम सिंह, पल्लवी नवमान, कमल प्रताप सिंह, अनिल सेंगर, वीरेंद्र सिंह, संजय पंडित सहित अन्य हनुमंत सेवक उपस्थित रहे।
Koil, Aligarh | Sep 10, 2026