Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

खरसिया ब्लॉक ने रचा इतिहास: प्रयास आवासीय और NMMSE में जिले की 50% से ज्यादा सीटों पर कब्जा विकास खण्ड खरसिया के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उपलब्धि में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 और राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण्य छात्रवृत्ति योजना NMMSE 2026 दोनों में खरसिया ब्लॉक के छात्रों ने जिले में लगभग आधी सीटें अपने नाम की हैं। ▫️1. प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 2026: रायगढ़ जिले की कुल 265 सीटों में से खरसिया ब्लॉक के विद्यार्थियों ने 101 सीटों पर सफलता प्राप्त की। ▫️2. NMMSE छात्रवृत्ति परीक्षा 2026: जिले के लिए आवंटित कुल 208 सीटों में से 106 सीटों पर खरसिया के छात्र सफल हुए। इस तरह दोनों ही प्रतियोगी परीक्षाओं में खरसिया ब्लॉक ने जिले की 50 प्रतिशत से अधिक सीटों पर कब्जा जमाया। ▫️सफलता का राज: योजना बद्ध तैयारी और मार्गदर्शन इस उपलब्धि का श्रेय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एल.एन. पटेल के कुशल मार्गदर्शन और सतत मॉनिटरिंग को दिया जा रहा है। बीईओ श्री पटेल ने बताया कि इसके लिए पूरे वर्ष विशेष रणनीति अपनाई गई थी। - प्रत्येक शनिवार को कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए दोनों परीक्षाओं की विशेष कोचिंग कराई जाती थी। - साथ ही अन्य दिनों में भी स्कूलों में पाठ्यक्रम का अध्यापन इन्हीं परीक्षाओं को ध्यान में रखकर कराया गया। - पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और तैयारी को लेकर समय-समय पर शिक्षकों और विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ▪️शिक्षकों की मेहनत रंग लाई.. बीईओ श्री पटेल ने इस सफलता का पूरा श्रेय विकासखण्ड के मेहनती शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारी का उचित मार्गदर्शन और मैदानी स्तर पर शिक्षकों की मेहनत अत्यंत आवश्यक होती है। खरसिया के शिक्षकों ने इसे साबित कर दिखाया है। खरसिया ब्लॉक के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे शिक्षा जगत में बीईओ श्री एल.एन. पटेल और ब्लॉक के शिक्षकों की प्रशंसा हो रही है। शिक्षा विभाग का मानना है कि यह परिणाम ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा बनेगा।

Kharsia, Raigarh | Aug 4, 2026