मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में आयोजित होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता को भारी भीड़ के कारण स्थगित कर दिया गया है। नदवां में घुड़दौड़ देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मैदान में पहुंच गए। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि प्रतियोगिता कराना संभव नहीं हो सका।
स्थिति को देखते हुए अनंत सिंह ने खुद मैदान में पहुंचकर घुड़दौड़ स्थगित करने का ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब फिलहाल घुड़दौड़ नहीं होगी और लोग आराम से मैदान में घूम सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता बाद में आयोजित की जाएगी।
शिवांगी की शादी को लेकर नदवां में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी भीड़ के कारण घुड़दौड़ का कार्यक्रम टालना पड़ा।