
*"पुरानी खबर, नया दावा" - फेक न्यूज़ के इस नए पैंतरे से रहें सावधान!*
सोशल मीडिया पर अक्सर पुरानी तस्वीरों और वीडियो को गलत संदर्भ (Context) और नए दावे के साथ वायरल किया जाता है। कई साल पुरानी घटनाओं, तस्वीरों या वीडियो को नया रूप देकर अफवाहें फैलाने और भ्रम पैदा करने की कोशिश की जाती है।
तस्वीर वही रहती है, लेकिन उस पर एक गलत Caption लगाकर उसे आज की घटना की तरह पेश कर दिया जाता है। ऐसे में बिना सोचे-समझे फ़ॉरवर्ड करना आपको भी अनजाने में अफवाह फैलाने का दोषी बना सकता है।
किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांचना आपकी और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
याद रखें:
रुकें: किसी भी वायरल फोटो या वीडियो पर आंखें मूंदकर भरोसा न करें।
जाँचें: पोस्ट की सही तारीख, मूल स्रोत और रिवर्स इमेज सर्च से असलियत का पता लगाएं।
सुरक्षित रहें: बिना पुष्टि की गई खबरों को आगे शेयर न करें, जिम्मेदार नागरिक बनें।
Cyber fraud या भ्रामक खबर की रिपोर्ट तुरंत 1930 या 112 पर दर्ज करें।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness