
जिले में आशीर्वाद के दीया से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
कल शाम 7 बजे खजुराहो के पश्चिमी के मंदिर समूह में होगा विशाल दीप प्रज्ज्वलन
केन-बेतवा लिंक परियोजना के निर्माण स्थलों डैम एवं नहर पर भी होगा दीप प्रज्ज्वलन
जिला अस्पताल एवं सिविल अस्पताल नौगांव में कल होगा विशाल रक्तदान शिविर
---
देश के प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। जो 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में संचालित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav की मंशानुसार सभी जिलों में प्रभावी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
छतरपुर जिले में सभी विभाग प्रमुखों को अभियान के दौरान प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।
17 सितंबर को विशाल दीप प्रज्ज्वलन के साथ अभियान का होगा शुभारंभ
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य आयोजन खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में होगा। इसके अलावा जिले के 10 आइकॉनिक स्थलों एवं केन-बेतवा लिंक परियोजना की साइट एवं नहर निर्माण स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा एवं शासकीय योजनाओं के हितग्राही भी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्षों की उपलब्धियों से जुड़े स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
17 सितंबर को होगा मेगा रक्तदान शिविर, नागरिकों से रक्तदान की अपील
17 सितम्बर को जिला चिकित्सालय छतरपुर एवं सिविल अस्पताल नौगांव में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने सीएमएचओ को मेडिकल टीम, रक्त संग्रहण एवं भंडारण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की।
विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं
19 से 26 सितम्बर तक ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल एवं कॉलेजों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत 19 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक नुक्कड़ नाटक एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी प्रेरक कहानियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में माताओं-बच्चों को मिलेगा लाभ
26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत आंगनवाड़ियों में बच्चों एवं माताओं के लिए पोषक स्वल्पाहार, खेल सामग्री एवं पठन सामग्री सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए। ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक शासन की योजनाओं से हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की वास्तविक कहानियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
‘सेवा मेरा योगदान’ में होंगी 25 गतिविधियां
‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत 25 विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें वृद्धाश्रम भ्रमण, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, योग-ध्यान सत्र, प्लास्टिक के प्रति जागरूकता, वृक्षारोपण सहित जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं।
7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ आयोजित होगी। विभिन्न विधानसभाओं से यात्राएं निर्धारित मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेंगी, जहां सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इसकी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
छतरपुर में 22 से 24 सितंबर तक रहेंगी 10 टोलियां
‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ के तहत 10 टोलियां 22, 23 एवं 24 सितम्बर को छतरपुर जिले में प्रवास करेंगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को टोलियों के प्रवास एवं कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Sagar Commissioner
Collector Office Chattarpur
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya #chhatarpur