
पलिया मांटेसरी स्कूल में बच्चों ने मनाया तीज का पर्व
पलिया-खीरी। तीज के पावन पर्व के अवसर पर पलिया मांटेसरी स्कूल के सभागार में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता उपस्थित रहीं। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक की पत्नी श्रीमती विजया सिंह एवं एप्टेक की चेयरपर्सन श्रीमती अलका गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में श्रीमती बीना, श्रीमती दीपशिखा, श्रीमती जसविंदर कौर, श्रीमती अर्चना, श्रीमती सुरिंदर कौर, श्रीमती ममता जायसवाल आदि अतिथियों ने भी सहभागिता की। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रत्ना बाजपेई ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न तथा अन्य अतिथियों को तीज के सुहाग चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। छात्राओं अर्पिता, साइमन, अल्वी, नव्या, इल्मा, निधि, पलक, सारा, बबली, हर्षिता, आरसी, नंदनी, सृष्टि, सौम्या, जानवी, आसफा, सिमरन, श्रद्धा, मानवी, ज्योति, सलोनी, जसप्रीत, विदुषी, अर्षी, अलीना और अंशिका ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में श्रीमती आकांक्षा सिंह ने तीज क्वीन का ताज जीता। अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर श्रीमती अलका गुप्ता ने स्कूल के अध्यापकों मंजू त्रिवेदी, सचिन, कुणाल, महेश पंत, दीपक मिश्रा, शिवानी, सामिया, सोनम, नैन्सी और अंजली सहित समस्त स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से तीज पर्व की खुशियों को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। #LakhimpurKheri #followers #highlights #paliakalan