जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता
07 वर्षों से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी एवं जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल शंभू यादव उर्फ अजय यादव को जहानाबाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त महिला थाना कांड संख्या-35/19 में वांछित था। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जिला आसूचना इकाई एवं महिला थाना की संयुक्त छापेमारी में अंजाम दिया।
उल्लेखनीय है कि इसी कांड में पूर्व में दो अन्य ₹25,000 के इनामी अपराधियों की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है।
फरार अपराधियों के विरुद्ध जहानाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
#JahanabadPolice #CrimeControl #WantedCriminalArrested #BiharPolice #Jahanabad