समयबद्ध रोड रेस्टोरेशन एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश
नगर निगम मुरैना के आयुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने वार्ड क्रमांक 29 स्थित मनोहर नगर क्षेत्र का भ्रमण कर प्रगतिरत परियोजना कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री धाकरे ने संबंधित संविदाकार को निर्देश दिए कि सड़क खुदाई के उपरांत रोड रेस्टोरेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए कार्य किया जाए, जिससे विकास कार्यों का प्रभावी एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों तथा मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की सामुदायिक विकास अधिकारी सुश्री सोनिका शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh