
25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय चम्बा दौरे पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
26 जुलाई को राज्यपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के उद्घाटन समारोह एवं प्रथम सांस्कृतिक संध्या में होंगे शामिल
सुरेंद्र ठाकुर
चम्बा, 22 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 25 जुलाई की सायंकाल चम्बा पहुंचेंगे।
26 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के विधिवत शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे मेले से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई की रात्रि 8:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष राज्यपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में भी उपस्थित रहेंगे, जहां प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चम्बा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का प्रतीक है। मेले के उद्घाटन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
#Chamba #ChambaNews #MinjarMela2026 #InternationalMinjarMela #KuldeepSinghPathania #HimachalPradesh #HimachalNews #Governor #MinjarFestival #CulturalHeritage #ChambaUpdates #BreakingNews #PangiLiveNews #SurenderThakur #DevBhoomiHimachal #CulturalEvening #Minjar2026 #ChambaDiaries
Chamba, Chamba | Jul 23, 2026