बिहार के मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 9 साल की एक बच्ची के साथ 50 साल के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना 28 जुलाई की बताई जा रही है। मालूम हो कि वारदात के बाद करीब तीन दिनों तक गांव स्तर पर मामले को दबाने और रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। हालांकि पीड़ित परिवार आरोपी पक्ष के दबाव में नहीं आया और हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास पहुंच गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
#BigbreakingNews #madhepurabihar #womensefti #kosisancharnews