
एडमिशन के लिए घर से निकला किशोर लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम
पलिया कलां, खीरी। तहसील पलिया कलां के मोहल्ला माहीगिरान प्रथम निवासी फातिमा पत्नी मुन्ना प्लंबर ने अपने बेटे मोहम्मद आसिफ के लापता होने की सूचना दी है। परिजनों के अनुसार मोहम्मद आसिफ 18 जुलाई (शनिवार) को दोपहर करीब 3 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह पांडे बाबा गली में रहने वाले एक शिक्षक के पास जा रहा है। शिक्षक के माध्यम से उसका गौतम बुद्ध स्कूल में प्रवेश कराया जाना था।
परिजनों का कहना है कि आसिफ शिक्षक के घर पहुंचा ही नहीं। शाम करीब 4 बजे शिक्षक ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद जब आसिफ की मां फातिमा शिक्षक के घर पहुंचीं तो पता चला कि वह वहां आया ही नहीं था। तब से किशोर का कोई पता नहीं चल सका है।
घटना के संबंध में परिजनों ने पलिया कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर लापता किशोर की तलाश में जुटी है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मोहम्मद आसिफ के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9260927748 पर संपर्क करें। परिजनों ने यह भी घोषणा की है कि लड़के का पता बताने अथवा सकुशल घर पहुंचाने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा। #Facebookviralreels #लखीमपुर #followers #highlights