औरंगाबाद के रणधीर कुमार सिंह बने हम के प्रदेश उपाध्यक्ष, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने पदाधिकारियों की सूची की जारी।
औरंगाबाद / पटना, 21 अगस्त 2026 | 24 NEWS LIVE
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार (सह पूर्व मंत्री, बिहार सरकार) द्वारा पत्रांक 167 दिनांक 21/08/2026 को जारी इस सूची नेताओं को प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इस सूची में औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर 05 निवासी एवं पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
रणधीर कुमार सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी में खुशी की लहर है। HAM के प्रदेश सचिव सुनील चौबे, जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, राहुल सिंह, रिशु सिंह, संजीव सिंह,विशाल राज,दीपक कुमार सिंह सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है और कहा कि उनके अनुभव से औरंगाबाद सहित पूरे मगध में पार्टी और मजबूत होगी।
#HAM #Aurangabad #RandhirKumarSingh #BiharPolitics