विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में न आए कोई परेशानी, बीएलओ को दें पूरा सहयोग#SDM संजीव कुमार
इसी के तहत बावल-72 (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उप मण्डल अधिकारी बावल संजीव कुमार की अध्यक्षता में बूथ लेवल एजेंट के साथ बैठक की।
एसडीएम बावल संजीव कुमार ने बावल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र वार नियुक्त बीएलए-2 को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में बीएलओ को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि अभी तक जिन-जिन मतदाताओं ने अपने गणन प्रपत्र भरकर बूथ लेवल अधिकारी को जमा नहीं करवाए है, वे सभी जल्द से जल्द जमा करवाए और विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों का अधिक से अधिक सहयोग करने और अपने कार्यकर्ता को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा।
बैठक में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी-1 एवं तहसीलदार बावल कुमारी महिमा, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी-2 एवं नायब तहसीलदार बावल श्याम सुन्दर, निर्वाचन कानूनगो संजय कुमार तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए उपस्थित रहे।
Rewari, Rewari | Jul 7, 2026