TMC के कई बागी सांसदों ने सार्वजनिक तौर पर एनडीए को सपोर्ट देने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि बीजेपी राजनीतिक घटनाक्रमों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और रणनीति बनाने में जुटी हुई है।
बीजेपी के सूत्रों ने इकनॉमिक टाइम्स को बताया कि पार्टी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगी। पश्चिम बंगाल में उसका पूरा फोकस नई सरकार को स्थापित करने और स्थिर बनाने पर है। वहीं तृणमूल कांग्रेस में भागदौड़ मची हुई है और उसके कई नेता बीजेपी पदाधिकारियों के संपर्क में हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बीजेपी तृणमूल के सभी बागी नेताओं को पार्टी में शामिल करने वाली है। कुछ दिन पहले तृणमूल की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा था कि पार्टी छोड़ रहे बागी सांसद एनडीए का समर्थन करेंगे। लेकिन बीजेपी ने साफ किया है कि तृणमूल के बागी गुट को पार्टी में समाहित करने नहीं जा रही है। बीजेपी नेताओं ने इकनॉमिक टाइम्स से बताया कि अच्छा यही होगा कि बागी सांसद लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखें और मूल तृणमूल कांग्रेस पर अपना दावा पेश करें। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति भी करें।
#WestBengal #TMC #BJP #NDA
Namkum, Ranchi | Jun 13, 2026