
टप्पल पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग को बड़ी सफलता, ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान की दीवार तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना टप्पल पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग (CIW) की संयुक्त टीम ने 3 शातिर अभियुक्तों को चोरी के आभूषण, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
16 अगस्त 2026 को टप्पल थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान की दीवार तोड़कर अंदर रखे कीमती आभूषण और सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 472/26 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
गिरफ्तार अभियुक्त
सगीर पुत्र नजीर (निवासी: गली नं. 04, मरघट वाली गली, मोहल्ला रजानगर, निषादबाग, थाना क्वार्सी, अलीगढ़)
सलमान पुत्र मोहम्मद इस्लाम (निवासी: गली नं. 05, सीबू वाली गली, मोहल्ला रजानगर, थाना क्वार्सी, हाल निवासी: अतरौली अड्डा, थाना अतरौली, अलीगढ़)
आबिद पुत्र शेरखान (निवासी: गली नं. 01, मोहल्ला महफूजनगर, गोण्डा मोड़, थाना रोरावर, अलीगढ़)
बरामदगी
100 चांदी/सफेद धातु की राखी
25 सफेद धातु के नजरिये
04 सफेद धातु का शिव श्रृंगार
02 पीली धातु की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति
03 पीली धातु की गाय की मूर्ति
01 पीली धातु की बछिया को दूध पिलाती गाय की मूर्ति
02 पीली धातु की खड़े हुए व्यक्तियों की मूर्ति
01 पीली धातु की कढ़ाई व 02 छोटी छड़
₹7,000/- नकद (चोरी के आभूषण बेचने से प्राप्त)
01 मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ अलीगढ़ के थाना टप्पल, क्वार्सी, महुआखेड़ा और जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर में चोरी और नकबजनी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने मामले में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस की वृद्धि करते हुए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। @followers Aligarh PoliceMYogiAdityanathDM Aligarh
Koil, Aligarh | Aug 18, 2026