Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

खाद संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मोहन सांई बोले- सरकार के दावे फेल अनोखा तीर, हरदा। जिले में यूरिया खाद की कमी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर से मुलाकात कर किसानों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक माह पहले जिला प्रशासन ने खाद का पर्याप्त भंडार होने के दावे किए थे, लेकिन वर्तमान में किसान यूरिया के लिए दुकानों और डीएमओ गोदाम के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मोहन सांई ने कहा कि कृषि विभाग के अनुसार जिले में 70 से 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का की बोनी हो चुकी है और अब फसल में यूरिया की आवश्यकता है, लेकिन किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि ई-टोकन प्रणाली में फॉस्फेटिक खाद का उठाव किए बिना यूरिया नहीं दिया जा रहा, जबकि फॉस्फेटिक खाद की जरूरत केवल बुवाई के समय होती है। उन्होंने कहा कि किसान पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। गेहूं की पूरी खरीदी समर्थन मूल्य पर नहीं हुई और मूंग खरीदी भी अभी तक शुरू नहीं हुई है। ऐसे में महंगी फॉस्फेटिक खाद खरीदना किसानों के लिए संभव नहीं है। कांग्रेस ने मांग की कि किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाए, दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं तथा ई-टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए। साथ ही आगामी रबी सीजन के लिए डीएपी और यूरिया का पर्याप्त अग्रिम भंडार सुनिश्चित करने हेतु सरकार को समय रहते मांग भेजी जाए। कलेक्टर से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में गोविंद सूरमा, रामदास तोमर, विक्रम चौहान और हरिसिंह राजपूत शामिल थे।

Harda, Harda | Jul 8, 2026
खाद संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मोहन सांई बोले- सरकार के दावे फेल अनोखा तीर, हरदा। जिले में यूरिया खाद की कमी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर से मुलाकात कर किसानों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक माह पहले जिला प्रशासन ने खाद का पर्याप्त भंडार होने के दावे किए थे, लेकिन वर्तमान में किसान यूरिया के लिए दुकानों और डीएमओ गोदाम के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मोहन सांई ने कहा कि कृषि विभाग के अनुसार जिले में 70 से 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का की बोनी हो चुकी है और अब फसल में यूरिया की आवश्यकता है, लेकिन किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि ई-टोकन प्रणाली में फॉस्फेटिक खाद का उठाव किए बिना यूरिया नहीं दिया जा रहा, जबकि फॉस्फेटिक खाद की जरूरत केवल बुवाई के समय होती है। उन्होंने कहा कि किसान पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। गेहूं की पूरी खरीदी समर्थन मूल्य पर नहीं हुई और मूंग खरीदी भी अभी तक शुरू नहीं हुई है। ऐसे में महंगी फॉस्फेटिक खाद खरीदना किसानों के लिए संभव नहीं है। कांग्रेस ने मांग की कि किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाए, दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं तथा ई-टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए। साथ ही आगामी रबी सीजन के लिए डीएपी और यूरिया का पर्याप्त अग्रिम भंडार सुनिश्चित करने हेतु सरकार को समय रहते मांग भेजी जाए। कलेक्टर से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में गोविंद सूरमा, रामदास तोमर, विक्रम चौहान और हरिसिंह राजपूत शामिल थे। - Harda News