10 लाख से शुरुआत… 23वें दिन 9.25 करोड़! 😱🔥
बॉक्स ऑफिस पर कब किसकी किस्मत पलट जाए, कोई नहीं जानता।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने इसका शानदार उदाहरण पेश किया है।
रिलीज से पहले न बड़ा प्रमोशन, न खास चर्चा… पहले दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई। पहले दो हफ्तों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ ₹1.48 करोड़ रहा और फिल्म लगभग फ्लॉप मानी जा रही थी।
लेकिन तीसरे हफ्ते में कहानी पूरी तरह बदल गई। फिल्म ने अकेले तीसरे हफ्ते में ₹10.40 करोड़ कमा डाले। इसके बाद चौथे शुक्रवार को ₹6.25 करोड़ और शनिवार को रिकॉर्ड ₹9.25 करोड़ की कमाई कर सभी को चौंका दिया।
अब 23 दिनों में ‘हनुमान अंश’ का भारत में नेट कलेक्शन ₹27.38 करोड़ पहुंच गया है। यानी जिस फिल्म को शुरुआत में कोई पूछ नहीं रहा था, वही अब बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट बनकर उभर रही है।
बॉक्स ऑफिस ने फिर साबित किया—कंटेंट चले तो फिल्म की किस्मत कभी भी बदल सकती है! 🔥
#HanumanAnsh #हनुमानअंश #BoxOffice #BoxOfficeCollection #Bollywood HindiCinema SleeperHit ViralNews EntertainmentNews HarPalBharat