Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

उद्योगों की तरक्की में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा, समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा सेक्टर 25 व 29 के उद्योगपतियों से रूबरू हुए शिक्षा मंत्री, विकास और सुविधाओं पर हुई विस्तृत चर्चा लेबर, बिजली, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मुद्दे उठे, मंत्री ने दिए त्वरित समाधान के संकेत उद्योगों को मिलेगा बेहतर माहौल, हर समस्या का होगा चरणबद्ध समाधान हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शुक्रवार को पानीपत के सेक्टर 25 व 29 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। शिक्षा मंत्री महीपाल ढाँडा सैंकड़ो उद्योगपतियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में उद्योगपतियों ने लेबर की कमी, बिजली आपूर्ति, सड़क एवं सफाई व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास, तकनीकी प्रशिक्षण, कर संबंधी मुद्दों, पेयजल व्यवस्था तथा औद्योगिक विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। उद्योगपतियों ने कहा कि वर्तमान समय में कुशल श्रमिकों की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। कई इकाइयों में पर्याप्त वेतन देने के बावजूद श्रमिक नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अलावा तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं की कमी के कारण उद्योगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विद्यालय स्तर से ही तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने का सुझाव भी दिया। बैठक में सेक्टर-29 के विभिन्न भागों में सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई, कूड़ा निस्तारण, बाउंड्री वॉल, पेयजल और बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग रखी गई। उद्योगपतियों ने बताया कि नए बिजली कनेक्शन लेने तथा अन्य विभागीय औपचारिकताओं में समय लगने से उद्योगों की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। उद्योग प्रतिनिधियों ने यह भी सुझाव दिया कि औद्योगिक क्षेत्रों में टेक्सटाइल एवं अन्य उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जाएं ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो सके। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में स्कूल, कौशल विकास केंद्र तथा उद्योग-अकादमिक समन्वय को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने उद्योगपतियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि, "पानीपत देश और प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां के उद्योगों के विकास से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। उद्योगपतियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक मुद्दे को संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार उद्योगों के विकास, रोजगार सृजन और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उन्होंने कहा कि "कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना समय की मांग है। सरकार युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है, ताकि उद्योगों को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो सके और प्रदेश का औद्योगिक विकास नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।" बैठक के दौरान उद्योगपतियों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने अधिकारियों को भी उद्योगों से जुड़े मामलों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा नेता राजबीर आर्य सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jun 12, 2026

MORE NEWS

गांव राणा माजरा में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुखअयातिथी समालखा नगर पालिक चेयरमैन अशेक कुच्छल, सीएम विंडों एमिनेट परसन श्रीरामनिवास कौशिक, जिला पार्षद ‎प्रतिनिधि विपिन पांचाल  सनौली, भाजपा सनौली मंड़ल अध्यक्ष संदीप देशवल, कार्यक्र‎म आयोजक बिल्लू प्र‎धान, जावेद राणा रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

गांव राणा माजरा में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुखअयातिथी समालखा नगर पालिक चेयरमैन अशेक कुच्छल, सीएम विंडों एमिनेट परसन श्रीरामनिवास कौशिक, जिला पार्षद ‎प्रतिनिधि विपिन पांचाल सनौली, भाजपा सनौली मंड़ल अध्यक्ष संदीप देशवल, कार्यक्र‎म आयोजक बिल्लू प्र‎धान, जावेद राणा रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jun 19, 2026

मन्नू भाई बोले तो अलादीन का चिराग...
Urban clap की तरह अपनी सर्विस के लिए डायल करें : 9625050256
Address: Shop no. 11, Ground floor, Arcadia S3, Green Avenue, Sector-85, Faridabad-121002
#onlineserviceprovider
#homeservices
#homecare
#beautycare
#homeappliances
#handyman
#Sector85
#faridabad
#voiceoffaridabad
#Voiceoffreedom

मन्नू भाई बोले तो अलादीन का चिराग... Urban clap की तरह अपनी सर्विस के लिए डायल करें : 9625050256 Address: Shop no. 11, Ground floor, Arcadia S3, Green Avenue, Sector-85, Faridabad-121002 #onlineserviceprovider #homeservices #homecare #beautycare #homeappliances #handyman #Sector85 #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 19, 2026

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026

एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने सनौली थाना क्षेत्र में दो आरोपी से दो अवैध देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित किया गिरफ्तार।

एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने सनौली थाना क्षेत्र में दो आरोपी से दो अवैध देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित किया गिरफ्तार।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ

नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला

नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण

स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन

नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया।

शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

    इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है।

  उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

    उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

    डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

    इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया। शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है। उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026

उद्योगों की तरक्की में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा, समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा सेक्टर 25 व 29 के उद्योगपतियों से रूबरू हुए शिक्षा मंत्री, विकास और सुविधाओं पर हुई विस्तृत चर्चा लेबर, बिजली, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मुद्दे उठे, मंत्री ने दिए त्वरित समाधान के संकेत उद्योगों को मिलेगा बेहतर माहौल, हर समस्या का होगा चरणबद्ध समाधान हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शुक्रवार को पानीपत के सेक्टर 25 व 29 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। शिक्षा मंत्री महीपाल ढाँडा सैंकड़ो उद्योगपतियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में उद्योगपतियों ने लेबर की कमी, बिजली आपूर्ति, सड़क एवं सफाई व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास, तकनीकी प्रशिक्षण, कर संबंधी मुद्दों, पेयजल व्यवस्था तथा औद्योगिक विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। उद्योगपतियों ने कहा कि वर्तमान समय में कुशल श्रमिकों की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। कई इकाइयों में पर्याप्त वेतन देने के बावजूद श्रमिक नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अलावा तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं की कमी के कारण उद्योगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विद्यालय स्तर से ही तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने का सुझाव भी दिया। बैठक में सेक्टर-29 के विभिन्न भागों में सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई, कूड़ा निस्तारण, बाउंड्री वॉल, पेयजल और बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग रखी गई। उद्योगपतियों ने बताया कि नए बिजली कनेक्शन लेने तथा अन्य विभागीय औपचारिकताओं में समय लगने से उद्योगों की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। उद्योग प्रतिनिधियों ने यह भी सुझाव दिया कि औद्योगिक क्षेत्रों में टेक्सटाइल एवं अन्य उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जाएं ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो सके। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में स्कूल, कौशल विकास केंद्र तथा उद्योग-अकादमिक समन्वय को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने उद्योगपतियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि, "पानीपत देश और प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां के उद्योगों के विकास से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। उद्योगपतियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक मुद्दे को संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार उद्योगों के विकास, रोजगार सृजन और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उन्होंने कहा कि "कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना समय की मांग है। सरकार युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है, ताकि उद्योगों को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो सके और प्रदेश का औद्योगिक विकास नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।" बैठक के दौरान उद्योगपतियों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने अधिकारियों को भी उद्योगों से जुड़े मामलों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा नेता राजबीर आर्य सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। - Panipat News