🚨 सतरिख के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हड़कंप!
प्रार्थना के बाद क्लास में पढ़ाई के दौरान कई छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत, घबराहट की शिकायत हुई और कुछ छात्राएं बेहोश हो गईं।
स्कूल प्रबंधन ने तत्काल एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से छात्राओं को बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम उनकी जांच और उपचार कर रही है। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि आज क्षेत्र में भारी उमस और गर्मी है। हालांकि, छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है। चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
📍 सतरिख, बाराबंकी
#RTNewsHindi #Barabanki #Satikh #BreakingNews #GirlsCollege #BarabankiNews