Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

धार्मिक यात्रा के लिए बुजुर्गों का पंजीकरण परमार्थ का कार्य:विश्राम कुमार मीणा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की धार्मिक यात्रा की तैयारी के लिए दिए दिशा निर्देश विशेष ट्रेन से नि:शुल्क धार्मिक यात्रा के लिए बीपीएल परिवारों का होगा पंजीकरण कुरुक्षेत्र, 2 जून। राष्ट्रीय उत्सव सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत धार्मिक यात्रा के लिए बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों का अधिक से अधिक पंजीकरण करवाएं ताकि सरकार की योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच सके। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के आदेशानुसार जिला परिषद कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बुधवार को आयोजित बैठक में सभी खंड अधिकारी एवं समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी शामिल हुए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेंद्र चौधरी ने खंड अधिकारियों को कहा कि 8 जून को कुरुक्षेत्र जंक्शन से विशेष ट्रेन द्वारा शुरू होने वाली धार्मिक यात्रा के लिए जिले के सभी खंडों के गांवों से बीपीएल परिवारों के बुजुर्गों का अधिक से अधिक पंजीकरण करवाना सुनिश्चित किया जाए। इस धार्मिक यात्रा के लिए उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णलाल को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। राष्ट्रीय उत्सव सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 8 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जंक्शन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इस धार्मिक यात्रा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 जून है। पंजीकरण के लिए हरियाणा राज्य के 1.80 लाख रुपये वार्षिक पारिवारिक आय वाले 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्वास्थ्य उपयुक्तता का स्वयं घोषणा पत्र एवं पिछले तीन वर्षो में योजना का लाभ न लेने का प्रमाण पत्र के साथ सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पंजीकरण उपरांत श्रद्धालु लघु सचिवालय में चौथे तल पर स्थित कमरा संख्या 525 में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) कार्यालय में अवश्य सूचित करें।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 3, 2026