सुशासन सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों की आर्थिक समृद्धि के साथ उनकी सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चरणपादुका योजना को पुनः प्रारंभ किया गया है और वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए ₹60 करोड़ का प्रावधान किया गया है।