पूछता है होली बाजार: महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए शौचालय तक नहीं, खंडहर बना सार्वजनिक बाथरूम
ग्राम पंचायत होली बाजार की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बाजार में रोजाना सैकड़ों महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पहुंचते हैं, लेकिन आज तक एक साफ और सुरक्षित सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जो शौचालय बना था, वह भी अब पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर कब तक जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ेगा? क्या महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता नहीं है?
होली बाजार, भरमौर (चंबा)
#EkNazarHimachalNews #HoliBazaar #Bharmour #Chamba #PublicIssue #ToiletFacility #WomenSafety #HimachalPradesh #LocalNews #Development #PublicVoice #HoliMarket #SwachhBharat #BreakingNewsNigeria
Chamba, Chamba | Jun 23, 2026