नेपाल में महाविनाश! बाढ़ से हाहाकार, पानी में बहे दर्जनों घर और पुल... लेकिन बाल-बाल बचा अपना बिहार।
पड़ोसी देश नेपाल से तबाही की बेहद खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। नेपाल की बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। पहाड़ दरकने से रुकी नदी का बैरियर अचानक टूटा और तेज गर्जना के साथ जलप्रलय सीधे रिहायशी इलाकों में घुस गया।
बाढ़ से क्या-क्या हुआ नुकसान?
🔴 कई पक्के मकान और ऐतिहासिक झूला पुल ताश के पत्तों की तरह बह गए।
🔴 जलविद्युत परियोजनाओं के भारी-भरकम ढांचे मलबे में तब्दील हो गए हैं।
🔴 धादिंग और गोरखा जिले में सैकड़ों घर जलमग्न हो चुके हैं।
🔴 नेपाली सेना और हेलिकॉप्टर लगातार रेस्क्यू में जुटे हैं।
✅ बिहार के लिए क्या है अपडेट?
राहत की बात यह है कि इस खौफनाक जलप्रलय से फिलहाल अपना उत्तर बिहार और सीमावर्ती इलाके पूरी तरह से सुरक्षित हैं। खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी रखा है।
#NepalFlood #BiharAlert #BudhiGandaki #MotihariNews #BiharNews