
चंद्रगुप्त मौर्य साइंस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
निचलौल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चंद्रगुप्त मौर्य साइंस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, निचलौल में बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और राधा-कृष्ण की भक्ति को आकर्षक रूप में प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में कक्षा 7 की छात्राओं जानवी, कृष्णा काव्य कुशवाहा, स्वेच्छा चौहान, प्राकृतिक गुप्ता, आराध्या, लक्ष्मी और रिया सहित कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति देखकर विद्यालय परिसर में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुशवाहा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आस्था, धर्म और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक विशाल तिवारी, अभिषेक पटेल, गोविंद कुशवाहा, राजेंद्र चौरसिया, काजल, निक्की, रीना एवं श्रेया द्विवेदी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और राधा-कृष्ण की झांकी की प्रशंसा की। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।