
शिवरतनगंज पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार
अमेठी। थाना शिवरतनगंज पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अंतरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 5,200 रुपये, किराना का सामान तथा घटना में प्रयुक्त UP 35 BY 2378 फ्रॉन्क्स कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धीरज पुत्र सुरेश (28 वर्ष), निवासी आजाद नगर, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 8 जुलाई 2026 को अपने दो साथियों के साथ शिवरतनगंज कस्बे की एक किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी।
इस मामले में थाना शिवरतनगंज पर पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 72/2026 में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद उन्नाव के विभिन्न थानों में चोरी, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्रा व उनकी टीम ने की।
Amethi, Amethi | Jul 17, 2026