कोटा के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की क्वालिटी कंट्रोल विंग में सामने आए 15 लाख रुपए के कथित गबन मामले के बाद सोमवार को विभाग में सन्नाटा पसरा रहा। मामले को लेकर अधिकारी सवालों से बचते नजर आए। अधीक्षण अभियंता सतीश सिंघल ने इतना जरूर कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन चालान सत्यापन को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देने से बचते रहे। वहीं एडिशनल चीफ इंजीनियर निशु गुप्ता से संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही, जिससे मामले को लेकर कई सवाल अभी भी बने हुए हैं।
Ladpura, Kota | Jun 3, 2026