स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026″ के अन्तर्गत बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता गतिविधियां आयोजित
स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत बीकानेर रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।मंडल के हिसार, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, लालगढ़ आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों, वेंडर्स, खाद्य विक्रेताओं, कैंटीन एवं फूड स्टॉल संचालकों तथा रेल कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग तथा कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।...