
#रामनगर के कानिया में #रामलीला का भव्य समापन, #श्री राम-रावण युद्ध के साथ संपन्न हुआ मंचन।
#रामनगर के कानिया में श्री रामलीला अभिनय समिति कानिया द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का इस वर्ष का #अंतिम दिन राम-रावण युद्ध के साथ संपन्न हुआ। #अंतिम दिन रामलीला देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। #मंच पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को आकर्षित किया।
#राम-रावण युद्ध के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रामलीला मंचन के माध्यम से कलाकारों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और मर्यादा का संदेश लोगों तक पहुंचाया।
#कार्यक्रम के समापन पर रामलीला में विभिन्न पात्रों का अभिनय करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समिति की ओर से कलाकारों के प्रयासों की सराहना की गई।
#कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामनगर की ब्लाक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी मौजूद रही, इसके साथ ही #जय मोहन इंटर कॉलेज के प्रबंधक #गोपाल दत्त जोशी, श्रीमती हेमा जोशी, #रामनगर नगर पालिका परिषद के #सभासद विक्रम भट्ट भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही आशीष वर्मा, नीतू आदि भी मौजूद रहे।
#महिला समूहों को प्रोत्साहित कर रही पुष्कर सोसायटी की संचालिका पूनम गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
#इस तरह कानिया में आयोजित रामलीला का समापन धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच हुआ।
#इस दौरान समिति अध्यक्ष #मुकेश सत्यवली, सुरेन्द्र सिंह घुघत्याल, सुबोध चमोली, दीप चंद्र जोशी, ललित पांडेय, रोहित पंत, दीप करगेती आदि रामलीला कमेटी से जुड़े लोग मौजूद रहे।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar