बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है। शादी के मौके पर आयोजित होने वाले महाभोज के लिए खास तैयारियां की गई हैं। मेहमानों के स्वागत और खाने-पीने के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, महाभोज में मेहमानों के लिए करीब 25 से 30 लाख रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं। रसगुल्लों से भरे बड़े-बड़े बर्तनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में हो रहे इस आयोजन में करीब 4 से 5 लाख मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है। इतने बड़े स्तर पर भोजन की व्यवस्था को लेकर शादी समारोह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।