
कलेक्टर के मार्गदर्शन में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा, पीएचसी माणिकपुर में 9 सुरक्षित प्रसव संपन्न
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माणिकपुर में सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माणिकपुर में डॉ. लक्ष्मण सिंह धुर्वे (चिकित्सा अधिकारी), नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती अनीता मड़के तथा समस्त स्वास्थ्य स्टाफ के संयुक्त एवं समर्पित प्रयासों से कुल 9 सुरक्षित संस्थागत प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए।
इसी क्रम में श्रीमती नम्रता, पत्नी श्री लवकेश झरिया का सुरक्षित संस्थागत प्रसव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माणिकपुर में सफलतापूर्वक कराया गया। प्रसव उपरांत उन्हें पीपीआईयूसीडी (PPIUCD) की सुविधा, नवजात शिशु का जन्म के समय आवश्यक टीकाकरण, आवश्यक दवाइयाँ एवं अन्य प्रसवोत्तर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। वर्तमान में माता एवं नवजात शिशु दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।
इस उपलब्धि में पीएचसी माणिकपुर के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने हेतु शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में ही प्रसव कराएँ तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएँ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori