कटिया गांव में नरक जैसे हालात, दलदल और कीचड़ के बीच जिंदगी काटने को मजबूर ग्रामीण
छतरपुर/। चंदला विधानसभा क्षेत्र के कटिया गांव में बदहाल सड़क और जलभराव के कारण ग्रामीणों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। गांव में करन यादव के मकान से कमलेश यादव के मकान तक सड़क पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास के दावों की हकीकत इस बदहाल सड़क को देखकर साफ नजर आती है।