बगहा एसपी ने जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।