
#लद्दाख में प्रशासन ने बुधवार को केंद्रशासित प्रदेश में एकमात्र बची लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, कारगिल (LAHDC) को भंग कर दिया है।
प्रशासन ने प्रशासनिक ढांचे के पुनर्गठन, नए जिलों के गठन और एलएएचडीसी करगिल प्रमुख पदाधिकारियों सहित 10 पार्षदों के इस्तीफे को निर्णय का आधार बनाया है। प्रशासन के इस कदम से लद्दाख में आठ स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों के चुनाव कराने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
लद्दाख के लिए LAHDC क्यों जरूरी है, इसके सदस्य कैसे चुने जाते हैं और इनका काम क्या होता है। आइए, इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में स्थानीय स्वशासन और विकास के लिए बनाई एक निर्वाचित वैधानिक संस्था होती है।
साल 1995 में LAHDC की स्थापना जमीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और स्थानीय विकास की योजनाएं बनाने के लिए की गई थी।
इसका मुख्य उद्देश्य संसाधनों का प्रबंधन करना और क्षेत्रीय मामलों में स्थानीय लोगों की भागेदारी को संवैधानिक रूप से सुनिश्चित करना था।
साल 2019 में लद्दाख को तत्कालीन जम्मू-कश्मीर से अलग कर एक अलग केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया। साल 2019 से पहले लद्दाख में दो परिषदें ही हुआ करती थीं। लेह (LAHDC) और कारगिल (LAHDC)।
साल 2026 यानी मौजूदा समय में लद्दाख एक केंद्रशासित प्रदेश है और इसमें आठ जिले हैं। हाल ही में उपराज्यपाल ने सांकू को आठवां जिला बनाया। इस तरह अब केंद्रशासित प्रदेश में आठ परिषदें हैं।
कारगिल परिषद को भंग करने का फैसला इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि उसका कार्यकाल अक्टूबर 2028 तक निर्धारित था। लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद का कार्यकाल 30 अक्टूबर, 2025 को समाप्त हो चुका था।
अब क्योंकि सभी LAHDC भंग हो गई हैं इसलिए लद्दाख में आठ स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों के चुनाव कराने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) अधिनियम में संशोधन के बाद अब हर काउंसिल में कम से कम 7 सीटें और अधिक से अधिक 24 सीटें होंगी। पहले हर काउंसिल में 26 सीटें थीं। लेकिन अब परिसीमन के बाद स्थिति बदल जाएगी।
LAHDC के पार्षदों को प्रत्यक्ष तरीके से जनता द्वारा चुना जाता है। चुनाव जीतने के बाद चुने गए पार्षद एक मुख्य कार्यकारी पार्षद का चुनाव करते हैं। यह कैबिनेट मंत्रियों की तरह कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े फैसले लेते हैं।
@followers #LADHC #Ladakh #JammuAndKashmir #jammukashmir #ladakhindia
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews #chhattisgarhnewstoday #chhattisgarhnewsstatelivenews #ChhattisgarhNewsFlash #chhattisgarhnewsonline #ChhattisgarhNewsFeed
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी
#LocalNews
#BreakingNews
#BigBreakingNews
#bigbreakingnewshindi
#todaynews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNewsUpdate
#BigBreaking
#LatestUpdates
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Miggon Wireless Collar Microphone with Noise Reduction Just 616 Rs👇🏻👇🏻👇🏻
Lormi, Mungeli | Oct 22, 2026