
#BSP के वरिष्ठ नेता, रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन से राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर
#बलिया, #5अगस्त।
उत्तर प्रदेश की #राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार और पार्टी सूत्रों के अनुसार उमाशंकर सिंह काफी समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। अपने सहज स्वभाव, जनसरोकारों और क्षेत्र में सक्रियता के कारण वह रसड़ा ही नहीं, पूरे बलिया में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है।
उमाशंकर सिंह अपने पीछे ऐसा राजनीतिक और सामाजिक योगदान छोड़ गए हैं जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।
#उत्तरप्रदेश
#Ballia #Rasra #Umashankarsingh #BSPMLA #Breakingnews