
सेवा संकल्प अभियान: बहराइच के गेंद घर मैदान में आयोजित श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 471 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण
, 271 का पंजीयन/नवीनीकरण किया गया और 51 पात्र श्रमिकों को ₹19.30 लाख की धनराशि के स्वीकृति पत्र वितरित।
बहराइच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित 'श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर' का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा सरोज सोनकर, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय एवं पयागपुर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी द्वारा किया गया।
आयोजन स्थल पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार के साथ तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
शिविर में मौजूद लगभग 700 श्रमिकों में से 471 का डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं व परामर्श दिया, 271 श्रमिकों का पंजीयन व नवीनीकरण कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई, तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा 51 श्रमिकों को 'कन्या विवाह योजना' व 'मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना' के तहत ₹19 लाख 30 हजार के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव ने जानकारी दी कि अगला शिविर 07 अक्टूबर को आई.पी.एल. चीनी मिल जरवल रोड और 08 अक्टूबर को पारले चीनी मिल परसेण्डी में पूर्वाहन 10:00 से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
#आशीर्वादकादिया